Home » स्टेट बैंक ने इंफ्रा बौंड से जुटायें 97 अरब रुपये

स्टेट बैंक ने इंफ्रा बौंड से जुटायें 97 अरब रुपये

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आज इंफ्रास्ट्रक्चर बौंड के माध्यम से 9718 करोड़ रुपये जुटाये।
बैंक ने यहां जारी बयान में कहा कि यह उसका दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर बौंड है। 15वर्षीय इस बौंड पर कूपन दर 7.70 प्रतिशत है। इस राशि का उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर बऔर किफायती आवास की फंडिंग में उपयोग किया जायेगा।

बैंक ने कहा कि उसके इस निर्गम को 2.96 गुना अभिदान मिला है। निवेशकों ने कुल 14805 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव दिये। कुल 118 निवेशकों ने इसमें भाग लिया।
बैंक ने इससे पहले 06 दिसंबर 2022 को पहले इंफ्रास्ट्रक्चर बौंड के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाये थे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More