Home » एयरटेल की 5जी सेवा अब नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में भी उपलब्ध होगी

एयरटेल की 5जी सेवा अब नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में भी उपलब्ध होगी

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । भारत की अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (एयरटेल) ने अपनी अत्याधुनिक सर्विस 5जी सेवाएं नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में शुरू करने की घोषणा की। एयरटेल की की 5जी सेवाएं दिल्ली और गुरुग्राम में पहले से ही उपलब्ध हैं।

एयरटेल जैसे-जैसे नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है, वैसे-वैसे इसकी 5जी सर्विस ग्राहकों के लिए उपलब्ध होती जायेंगी। 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का तब तक नि:शुल्क उपयोग कर सकेंगे, जब तक कि रोल आउट अधिक व्यापक नहीं हो जाएं।
उल्लेखनीय है कि 5जी सर्विस तेज गति एवं सबसे अच्छी आवाज की गुणवत्ता प्रदान करेगा, साथ ही यह पर्यावरण के भी अनुकूल होगा।
एयरटेल 5जी प्लस अब सभी एंड्राइड एवं एप्पल के 5जी उपकरणों पर काम करेगा। ग्राहकों को सिम बदलने की जरूरत नही है, सभी 4 जी सिम, 5जी इनेबल्ड हैं।
भारती एयरटेल के दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधि लौरिया ने 5जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा कि एयरटेल के ग्राहक अब 4जी सेवा से 5जी सेवा पर आने से 20-30 गुना अधिक गति के साथ सेवायें प्राप्त कर सकेंगे। इसमें गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड, एच डी वीडियो स्ट्रीमिंग आदि उपलब्ध होंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More