Home » पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का बड़ा रिकॉर्ड

पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का बड़ा रिकॉर्ड

by Bhupendra Sahu

हैदराबाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली फिर से अपनी पुरानी लय में लौट चुके हैं। वह अब लगातार अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा रहे हैं। भारत के इस स्टार क्रिकेट के पास अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आज से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भी सचिन का एक रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

विराट कोहली अगर पहले मैच में शतक लगाने में सफल रहे तो वह कीवी टीम के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ देंगे। इन तीनों ही बल्लेबाजों के न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक पांच-पांच शतक हैं।

वहीं सीरीज में दो शतक लगाते ही वह ऑस्ट्रेलिया के पोंटिंग और भारत के सहवाग को पीछे छोड़ देंगे। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक के साथ सर्वाधिक रन बनाए थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More