Home » भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से शुरू हो रही वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से शुरू हो रही वनडे सीरीज

by Bhupendra Sahu
  • 0-हैदराबाद में खेला जाएगा पहला मैच

हैदराबाद,। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही हैं। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच खेले जाएंगे और इस बार इन मैचों की मेजबानी भारत ही कर रहा है। हाल ही में श्रीलंका के साथ भी भारत ने तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली थी जिसमें भारत ने श्रीलंका का सफाया कर दिया।

इधर आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 113 मैच खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया को इनमें से 55 में जीत और 50 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि सात मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More