Home » बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा, बढ़ सकती है सैलेरी

बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा, बढ़ सकती है सैलेरी

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। सरकारी कर्मचारियों के लिए ये साल खुशखबरी लेकर आने वाला बन सकता है और इसका कारण यह है की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करने जा रही है और इस बजट में सरकार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। जानकारी सामने आई है की सरकारी कर्मचारियों के वेतन के फिटमेंट फैक्टर को बदला जा सकता है।

जानकारी के अनुसार अगर फिटमेंट फैक्टर को बदला जाता है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। फैक्टर में बढ़ोतरी के तहत मिनिमम सैलरी को वर्तमान में 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को बहुत बड़ा फायदा हो जाएगा। जानकारी के अनुसार फिटमेंट फैक्टर एक वैल्यू होता जिसे कर्मचारियों की सैलरी को निर्धारित करने के लिए मूल वेतन से गुणा किया जाता है। ऐसा हो जाता है तो सरकारी कर्मचारियों के लिए किसी खुशी से कम नहीं होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More