दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। अब पुष्पा 2 को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। पिछले दिनों ऐसी चर्चा चल रही थी कि फिल्म में रश्मिका मंदाना की जगह साई पल्लवी ने ले ली है। हालांकि, सोमवार को अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्त आस्कमीएनिथिंग सेशन में पुष्पा 2 में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की।
एक प्रशंसक ने रश्मिका से उनकी अगली फिल्मों के बारे में पूछा था। जिसके जवाब में अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्मों के नाम बताए हैं, जिसमें एनिमल, मिशन मजनू, वारिसु और पुष्पा 2 शामिल हैं। ये सभी फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। बता दें, सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा: द राइज 17 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
००