Home » नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने विकास कार्यों की दी सौगात

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने विकास कार्यों की दी सौगात

by Bhupendra Sahu

रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम बिरबिरा में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। इन विकास कार्यों में मिडिल स्कूल शेड निर्माण लागत 5 लाख रुपए, गायत्री मंदिर शेड निर्माण लागत 5 लाख रुपए और बंधिया तालाब शेड निर्माण लागत 4 लाख 80 हजार रुपए का लोकार्पण किया। उन्होंने बिरबिरा के आंगनबाड़ी से बंधिया तालाब तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 10 लाख रूपए, गोवर्धन पहाड़ में चबूतरा निर्माण हेतु एक लाख रुपए और वार्ड 11 में सी सी रोड निर्माण कार्य हेतु दो लाख रुपए की घोषणा की। गांव में आयोजित मड़ई-मेला का लुत्फ लेते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री डॉ. डहरिया ने घूम-घूम कर खरीदी की और सब्जी एवं मिठाई बेचने वाले व्यवसायियों का उत्साहवर्धन किया।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने बिरबिरा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आरंग क्षेत्र के प्रायः सभी गांवों में जन सुविधा के सभी जरूरी विकास कार्य कराये गये है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए सर्वसुविधा युक्त भवन की जरूरत होती है। इसलिए सभी समाजों के लोगों को वैवाहिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमांे के लिए सामाजिक भवनोें का निर्माण कराया गया है। विद्यार्थी सुविधाजनक शिक्षा ग्रहण करें इसके लिए स्कूल भवन, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित शैक्षणिक सुविधा के अनेक कार्य किए गए हैं। सुगम आवागमन हेतु सड़कों के काम कराये गए हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में ग्राम विकास योजना के तहत करोड़ों रूपए के कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानांे से समर्थन मूल्य पर धान मक्का की खरीदी की गई है।

डॉ. डहरिया ने कहा कि इस खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश में धान की खरीदी सफलतापूर्वक की जा रही है। किसानों को उनके खाते में ऑनलाईन भुगतान किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता के लिए सीधे किसानांे के खाते में राशि अंतरित की जा रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गौ पालकों और गोबर संग्राहकों से दो रूपए किलो की दर से गौठानों में गोबर खरीदा जा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण भूूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों एवं भूमिहीन परम्परागत कार्य करने वाले लोगों को सीधे उनके खाते में राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री खिलेश देवांग श्री कोमल साहू सहित क्षेत्रीय पंचायतों के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More