Home » एमआई अमीरात का ऑफिशियल पार्टनर बना ऊषा इंटरनेशनल

एमआई अमीरात का ऑफिशियल पार्टनर बना ऊषा इंटरनेशनल

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने वाले प्रमुख भारतीय ब्रांड ऊषा ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) की फ्रेंचाइजी एमआई अमीरात के साथ अपनी आधिकारिक साझेदारी की घोषणा गुरुवार को की। ऊषा इंटरनेशनल ने यहां जारी बयान में कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स की सफलता ने एमआई अमीरात के साथ उन्हें यह साझेदारी करने के लिये प्रेरित किया।

ऊषा इंटरनेशनल के खेल पहल और साझेदारी विभाग की प्रमुख कोमल मेहरा ने इस साझेदारी पर कहा, यह साझेदारी खेल भावना का समर्थन करने और उसे प्रोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देती है। हमारी टी-20 साझेदारी बहुत पुरानी है, और हमें विश्वास है कि एमआई अमीरात एक स्वस्थ जीवनशैली हासिल करने के हमारे लक्ष्य को नये आयाम प्रदान करेगी। हम टीम के खिताब जीतने की उम्मीद करते हैं। एमआई अमीरात टीम को हमारी तरफ से शुभकामनाएँ।
एमआई अमीरात के प्रवक्ता ने कहा, हम ऊषा इंटरनेशनल के साथ अपनी साझेदारी को बरकरार रखने को लेकर बहुत खुश हैं। स्थायी साझेदारी की दिशा में यह कदम ब्रांड के साथ हमारे मजबूत और निरंतर संबंधों को दर्शाता है। हम यूएई में एक सफल सीजऩ देने के लिये तत्पर हैं।
एमआई अमीरात 14 जनवरी को कीरन पोलार्ड के नेतृत्व में अपने आईएलटी20 अभियान की शुरुआत करेगी। इस टीम में ड्वेन ब्रावो, निकोलस पूरन, इमरान ताहिर और ट्रेंट बाउल्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ मुहम्मद वसीम, बासिल हमीद, जहूर खान, और वृति अरविंद जैसी स्थानीय प्रतिभाएं भी शामिल हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More