0-आप भी उठा सकते है फायदा
नईदिल्ली। आपके पास पैसा है और आप उसी पैसे से और ज्यादा पैसा कमाना चाहते है तो आपके पास इस समय मौका है। जी हां सीनियर सीटिजन को बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट दबा के ब्याज दे रहा है और आप भी अगर इसका फायदा उठाना चाहते है तो आपकों फिर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आरबीआई की लगातार बढ़ती रेपो रेट के बाद भी ये बैंक ग्राहकों को फायदा दे रहा है।
ऐसे में इनकम के लिए बेहतर विकल्प के तौर पर फिक्सड डिपोजिट को देखा जाता है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक निवेश के लिए एफडी का विकल्प पसंद करते हैं। और वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ज्यादा ब्याज भी देते है। ऐसे में आपकों भी बिना समय गवाए फिक्सड डिपोजिट करवाना चाहिए।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल की अवधि के लिए 6.90 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रहा है। जबकि 3 साल के लिए 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। साथ ही 1 साल की अवधि के लिए भी 7.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
००