Home » 28 जनवरी से लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक! निपटा ले अपने जरूरी काम

28 जनवरी से लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक! निपटा ले अपने जरूरी काम

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली आपकों भी बैंक से जुड़ा कोई काम है और वो काम 28 जनवरी के आस पास है तो आप उस काम को इस तारीख से पहले ही पूरा कर ले। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते है तो आपकों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जी हां अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार कई बैंक यूनियनों की यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 30 जनवरी से दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में अगर बैंक में 30 और 31 जनवरी को हड़ताल होती है तो बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते है।
जी हां 28 जनवरी को चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार है। इसके बाद 30 जनवरी और 31 जनवरी को बैंकों में हड़ताल रहती है तो चार दिन तक बैंक लगातार बंद रहेंगे और ऐसे में आपकों परेशानी होना तो तय हैं। ऐसे में आप अपने कोई भी काम है तो उन्हें पहले ही पूरा कर ले।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More