30 दिसंबर, 2022 को रिलीज हुई रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म वेड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रर्दशन कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन भी 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वेड का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 35.77 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही रितेश ने अपनी ही फिल्म लय भारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 35 करोड़ रुपये रहा था।
इस फिल्म के जरिए रितेश-जेनेलिया की जोड़ी स्क्रीन साझा करते नजर आ रही है। रोमांटिक एक्शन फिल्म वेड में रितेश और जेनेलिया के अलावा जिया शंकर, रविराज कांडे, अशोक सराफ और शुभंकर तावड़े भी मुख्य भूमिका में हैं। यह मराठी फिल्म साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु की सुपरहिट फिल्म माजिली का रीमेक है। रितेश की वेड में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक गाने में कैमियो करते नजर आए हैं।
००