Home » दो प्रेग्नेंसी के बाद भी गजब ढाहती हैं एक्ट्रेस देबिना बनर्जी

दो प्रेग्नेंसी के बाद भी गजब ढाहती हैं एक्ट्रेस देबिना बनर्जी

by Bhupendra Sahu

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी दो बेटियों के जन्म के बाद अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस का मानना है कि दो बच्चों की डिलीवरी के बाद भी एक्ट्रेस की खूबसूरती में पहले से और ज्यादा निखार आया है। वहीं, उनकी लेटेस्ट ब्लैक आउटफिट में तस्वीरें धमाल मचा रही हैं।

दो बेटियों को जन्म देने के बाद देबिना बनर्जी एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट और बूट पहनकर ग्लैमरस अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। ग्लॉसी मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस देबिना बनर्जी गजब की बला लग रही हैं। उनकी खूबसूरती पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि देबिना बनर्जी ने दो डिलीवरी के बाद पहली बार अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है, इस लुक में एक्ट्रेस को देखकर फैंस हैरान हैं।

गोवा में उनके स्टाइलिश लुक को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी के बाद देबिना बनर्जी ने खुद को काफी जल्दी मेंटेन कर लिया, उन्हें देखकर नहीं लगता है कि वो दो बच्चों की मां हैं। देबिना बनर्जी अभी हाल ही में अपनी फैमली के साथ गोवा में छुट्टियां मनाती नजर आई हैं। दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद फैंस ने उन्हें सुपर मॉम का तमगा दे दिया है। साथ ही फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर बेताब हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर देबिना बनर्जी के 2.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More