Home » रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ लगाया तिहरा शतक

रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ लगाया तिहरा शतक

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। भारतीय टीम के खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में तीहरा शतक लगा दिया। इस शतक के साथ ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। इस पारी के साथ ही वो अभी क्रिज पर है और आगे खेल रहे है। इस मैच में उन्होंने इस तीहरे शतक के लिए 326 गेंदों का सामना किया।

जानकारी के अनुसार पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई की ओर से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की पारी में खेली। पृथ्वी शॉ को तिहरे शतक तक पहुंचने में 326 गेंदों का सामना किया। हालांकि पृथ्वी शाह खबर लिखे जाने तक 333 गेंदों पर 312 रन बना कर क्रीज पर मौजूद है।
वहीं इस मैच में कप्तान अजिंक्या रहाणे ने भी शतक लगा दिया है। रहाणे भी 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 504 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ ने 107 गेंदों में शतक, 235 गेंदों पर दोहरा शतक और केवल 326 गेंदों में तीसरा शतक पूरा किया।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More