Home » सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में CM भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं

सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में CM भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं

by Bhupendra Sahu

रायपुर । सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :- 1. मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करेंगे।

2. खिसोरा में हाई स्कूल का निर्माण किया जायेगा। 3. खिसोरा के बस्तीपारा में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण करवाया जायेगा। 4. खिसोरा बाला तालाब का सौन्दर्यीकरण करवाया जायेगा।

5. खिसोरा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति हेतु नया भवन बनवायेंगे। 6. करेलीबड़ी को उप तहसील का दर्जा दिया जायेगा। 7. ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सामुदायिक भवन निर्माण करवाया जायेगा। 8. सिंगपुर क्षेत्र के बुढ़ीगढ़ पर्यटन स्थान में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की जायेगी। 9. ग्राम पंचायत सिंगपुर में देवगुड़ी निर्माण व मरम्मत कार्य किया जायेगा। 10. खिसोरा मैदान में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More