भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दादा बन गए हैं। सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल व पुत्रवधु ख्याति बघेल ने पुत्र रत्न को जन्म दिया है। पोते के जन्म की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद को रोक नहीं पाए और भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंच गए जहां उनकी बहू ने बेटे को जन्म दिया। सीएम बघेल के अस्पताल पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मजमा लगा रहा और हर कोई उन्हें पोते की बधाई दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पुत्रवधू ख्याति बघेल को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उन्हें भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
दादा-दादी और पोता.🧒 pic.twitter.com/ANYYeoLLCX
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 3, 2023
सुबह 8 बजे ख्याति बघेल को अस्पताल लाया गया और यहां सुबह 9.43 बजे के आसपास ख्याति बघेल ने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। पोते के जन्म की सूचना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सीएम हाउस से निकले और सीधे बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंच गए। इस दौरान वे काफी खुश दिखे।