Home » ऑफिस का किराया तक नहीं चुका पा रहा टिवट्र, इमारत के मालिक ने दर्ज कराई एफआईआर

ऑफिस का किराया तक नहीं चुका पा रहा टिवट्र, इमारत के मालिक ने दर्ज कराई एफआईआर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली 0,। एलन मस्क ने जब से ट्विटर का कार्यभार संभाला है उन्होंने खर्च कम करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी से लेकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं तक को सीमित कर दिया है। इसके बावजूद कंपनी की हालत इतनी खराब है कि वह अपने कार्यालयों का किराया तक नहीं दे पा रहा है। नौबत यहां तक आ गई है कि ट्विटर पर डिफॉल्टर होने का धब्बा भी लग गया है। अब कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है। ट्विटर पर सैन फ्रांसिस्को, यूएस में अपने ऑफिस स्पेस के रेंट का पेमेंट नहीं किया है। जिसकी वजह से कंपनी पर मुकदमा दायर किया गया है।

रेंट 136,250 डॉलर यानी एक करोड़ रुपये से ज्यादा का है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मकान मालिक, कोलंबिया रीट 650 कैलिफ़ोर्निया एलएलसी ने 16 दिसंबर को कंपनी को सूचित किया था कि किराए का भुगतान नहीं किए जाने पर यह पांच दिनों में डिफ़ॉल्ट हो जाएगा। कंपनी लीज पर है और हार्टफोर्ड बिल्डिंग की 30वीं मंजिल पर है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट है कि कोलंबिया रीट ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्विटर किरायेदार नियमों का पालन करने में विफल रहा। इसलिए गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को की राज्य अदालत में कंपनी के खिलाफ दायर किया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने 13 दिसंबर को रिपोर्ट दी थी कि ट्विटर ने अपने मुख्यालय या इसके किसी भी अन्य वैश्विक कार्यालयों पर हफ्तों में किराए का भुगतान नहीं किया है। कंपनी पर इस महीने की शुरुआत में दो चार्टर उड़ानों के लिए भुगतान करने से इनकार करने के लिए भी मुकदमा दायर किया गया था। मामले में सफाई के लिए ट्विटर की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More