Home » ऊंचाई के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे, ओटीटी के दौर में दुर्लभ है आंकड़ा

ऊंचाई के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे, ओटीटी के दौर में दुर्लभ है आंकड़ा

by Bhupendra Sahu

ओटीटी प्लेटफॉर्म, वेब सीरीज और पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर्स के दौर में दुर्लभ ही है कि कोई फिल्म 50 दिन या 100 दिन सिनेमाघरों में पूरे करे। हालांकि, एक ऐसी नई फिल्म है जिसने यह कारनामा कर दिखाया है। सूरज बडज़ात्या की फिल्म ऊंचाई ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म 140 से ज्यादा स्क्रीन्स पर सफलतापूर्वक चल रही है। ऊंचाई 11 नवंबर को रिलीज हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 27 करोड़ रुपये कमाए हैं। निर्माताओं ने फिल्म को खास स्ट्रैटजी के तहत रिलीज किया था। फिल्म को पहले सीमित सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके बाद जैसे-जैसे फिल्म की पब्लिसिटी हुई और इसके दर्शक बढ़े, फिल्म के स्क्रीन बढ़ाते गए। कुछ इसी तर्ज पर 1994 में बडज़ात्या की ही फिल्म हम आपके हैं कौन को भी रिलीज किया गया था।
इस फिल्म के साथ सूरज बडज़ात्या ने करीब सात साल बाद निर्देशन में वापसी की थी। उनकी पिछली फिल्म 2015 में प्रेम रतन धन पायो आई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, डैनी डेनजोंगपा, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकार दिखाई दिए हैं। खास बात यह है कि राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन यशराज फिल्म्स ने किया था। पहली बार यशराज ने राजश्री की किसी फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन किया था।
फिल्म की कहानी तीन दोस्त, अमित (अमिताभ), ओम (अनुपम) और जावेद (बोमन) की है जो अपने दिवंगत दोस्त भुपेन (डैनी) की अस्थियां लेकर एवरेस्ट बेसकैंप पहुंचना चाहते हैं। अमित इस फैसले को लेकर दृढ़ है जबकि ओम इसको लेकर बेहद सशंकित। जावेद को भी यह फैसला प्रैक्टिकल नहीं लगता। खैर, तीनों पूरी तैयारी करके इस सफर पर निकलते हैं। इनके इस सफर के साथ ही फिल्म दोस्ती, रिश्तेदारी, प्यार और परिवार की गहराइयों को भी छूती चलती है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More