Home » एनडीटीवी में अडानी समूह की हिस्सेदारी बढ़कर 64.71 प्रतिशत

एनडीटीवी में अडानी समूह की हिस्सेदारी बढ़कर 64.71 प्रतिशत

by Bhupendra Sahu

अहमदाबाद। अडानी समूह ने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणव राय और राधिका राय से कंपनी के 27.26 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण कर इस टीवी चैनल कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 64.71 फीसदी कर ली है। अडानी समूह ने एक विज्ञप्ति में बताया कि समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने अपनी अप्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनी आरआरबी के माध्यम से श्री प्रणव राय और राधिका राय से ये शेयर खरीदे हैं।

इस तरह एनडीटीवी पर अदानी समूह का पूरा नियंत्रण हो गया है।
राय दम्पत्ति एनडीटीवी में अभी पांच प्रतिशत के हिस्सेदार बने हुए हैं।
गौरतलब है कि राय दंपत्ति ने पिछले दिनों अडानी समूह को 27.26 प्रतिशत शेयर बेचने के लिए उसके साथ एक समझौता होने की घोषणा की थी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More