Home » देवरबीजा कॉलेज का नामकरण शंकराचार्य के नाम से होगा: CM भूपेश बघेल

देवरबीजा कॉलेज का नामकरण शंकराचार्य के नाम से होगा: CM भूपेश बघेल

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज बेमेतरा में विभिन्न समाज और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान ब्राम्हण समाज ने गौ रक्षा के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के लोगों की वैदिक केन्द्र और धार्मिक वाचनालय की मांग पर मुख्यमंत्री ने ई-वाचनालय खोलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरबीजा कॉलेज का नामकरण शंकराचार्य के नाम से होगा।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों की मांग पर साहू समाज को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ गौर ब्राम्हण समाज के भवन के उन्नयन के लिए 10 लाख रूपए, गोस्वामी समाज को पेडेटराई में जिला स्तरीय भवन के लिए 20 लाख रूपए, साहू समाज के लिए बेमेतरा में भवन हेतु 20 लाख रूपए, राजस्थानी गौर समाज को भवन जीर्णोंद्धार के लिए 10 लाख रूपए और वाद्ययंत्र के लिए 2 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ गौर ब्राम्हण समाज ने जन्माष्टमी पर मांस-मदिरा बंद करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी नगर पंचायत में कृष्ण कुंज भी बनाया जा रहा है। आदिवासी गोड़ समाज के प्रतिनिधियों द्वारा बेमेतरा में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति जतायी। धोबी समाज और देवांगन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में भवन के लिए 20 लाख रूपए की राशि देने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इसी प्रकार मानिकपुरी पनिका समाज ने पूर्व में साजा और मुसवाडीह में भवन के लिए 20 लाख रूपए और कलार समाज ने भी 20 लाख रूपए देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुस्लिम समाज द्वारा जमीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने नगर झेरिया समाज को जमीन आबंटन करने कहा। इसी प्रकार सेन समाज ने निर्माणाधीन भवन में आहता निर्माण के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने पहले भवन निर्माण का कार्य पूरा करने की बात कही।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More