Home » 2022 में हर क्षेत्र में भारत का रहा दमखम, साल की आखिरी ‘मन की बात में बोले पीएम मोदी

2022 में हर क्षेत्र में भारत का रहा दमखम, साल की आखिरी ‘मन की बात में बोले पीएम मोदी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । क्रिसमस के मौके पर आज यानी रविवार को पीएम एक बार फिर देश वासियों के साथ मन की बात की। इस साल का यह आखिरी एपिसोड है। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम ने कहा कि 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा। इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किये और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ़्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया।

हमने भारत से स्मॉलपौक्स , पोलियो जैसी बीमारियों को समाप्त करके दिखाया है। सबके प्रयास से, ‘कालाजारÓ नाम की ये बीमारी अब तेजी से समाप्त होती जा रही है। हमारा देश जब कालाजार से भी मुक्त हो जाएगा, तो ये हम सभी के लिए कितनी खुशी की बात होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। मैंने पिछली बार इस पर विस्तार से चर्चा भी की थी। साल 2023 में हमें त्र-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है, इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है। पीएम ने कहा कि 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे जब हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया था।
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तो तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजीं। आजादी का ये अमृत महोत्सव अभी अगले साल भी ऐसे ही चलेगा, अमृतकाल की नींव को और मजबूत करेगा। ये ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारतÓ की भावना का विस्तार है। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को सेलिब्रेट करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए। गुजरात के माधवपुर मेला हो, जहां रुक्मिणी विवाह, और, भगवान कृष्ण के पूर्वोतर से संबंधों को सेलिब्रेट किया जाता है या फिर काशी-तमिल संगमम् हो, इन पर्वों में भी एकता के कई रंग दिखे।
मन की बात में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी जी का जन्मदिन भी है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। पीएम ने एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे कोलकाता से आस्था जी का एक पत्र मिला है। इस पत्र में उन्होंने हाल की अपनी दिल्ली यात्रा का जिक्र किया है। वे लिखती हैं कि इस दौरान उन्होंने पीएम म्यूजियम देखने के लिए समय निकाला। इस म्यूजियम में उन्हें अटल जी की गैलरी खूब पसंद आई।
इस दौरान पीएम मोदी ने क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये भगवान यीशू के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि एविडेंस बेस्ड मेडिसिन के युग में, अब योग और आयुर्वेद, आधुनिक युग की जाँच और कसौटियों पर भी खरे उतर रहे हैं। आज के युग में, भारतीय चिकित्सा पद्दतियां, जितनी ज्यादा एविडेंस बेस्ड मेडिसिन होंगी, उतनी ही पूरे विश्व में उनकी स्वीकार्यता बढ़ेगी। इसी सोच के साथ, दिल्ली के ्रढ्ढढ्ढरूस् में भी एक प्रयास किया जा रहा है। यहाँ, हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्दतियों को 1ड्डद्यद्बस्रड्डह्लद्ग करने लिए छह साल पहले सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च की स्थापना की गई है।
पीएम ने कहा कि ञ्जड्डह्लड्ड रूद्गद्वशह्म्द्बड्डद्य ष्टद्गठ्ठह्लह्म्द्ग द्वारा की गई एक ढ्ढठ्ठह्लद्गठ्ठह्यद्ब1द्ग क्रद्गह्यद्गड्डह्म्ष्द्ध में सामने आया है कि ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह कोरोना वैश्विक महामारी के इस समय में योग और आयुर्वेद की शक्ति को हम सभी देख रहे हैं, उसमें इनसे जुड़ी एविडेंस बेस्ड मेडिसिनबहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि मेरा आग्रह है कि योग, आयुर्वेद और हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े हुए ऐसे प्रयासों के बारे में अगर आपके पास कोई जानकारी हो तो उन्हें सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More