- नवनिर्मित तहसील कार्यालय का किया गया लोकार्पण
बालोद महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि अर्जुन्दा के तहसील बनने से इस अंचल में विकास का नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने कहा कि अर्जुन्दा के तहसील बनने का सर्वाधिक फायदा इस अंचल के किसानों को हुआ है। इस क्षेत्र के किसानों को अब अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील कार्यालय गुण्डरदेही जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि नए तहसील के स्थापना के साथ प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने से निश्चित रूप से इस अंचल के विकास को गति मिलेगी। श्रीमती भेंडिया आज जिले के तहसील मुख्यालय अर्जुन्दा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे।

वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक संजारी-बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश निरोटी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चन्द्रहास देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा चन्द्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू सहित अन्य अतिथियों के अलावा कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव के अलावा अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक गण उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा विधिवत फीता काटकर इस नवनिर्मित तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया गया।
श्रीमती भेंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आम जनता को सहुलियत प्रदान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण करते हुए प्रशासन को आम जनता के समीप ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इसी सोंच के अनुरूप अर्जुन्दा में नए तहसील की स्थापना कर आज नवनिर्मित तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इसके लिए उन्होंने अंचल वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती भंेडिया ने कहा कि हमारे ग्रामीण एवं किसान भाईयों को उनके कामकाज के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए नए तहसीलों के अलावा आवश्यकतानुसार सहकारी समितियाॅ एवं नए धान उपार्जन केन्द्र खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री का सोंच है कि किसानों के विकास से ही छत्तीसगढ़ का विकास होगा और हम ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ के परिकल्पना को साकार कर सकेंगे। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि हमारी सरकार गाॅव, गरीबों को केन्द्र में रखकर राज्य में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएॅ संचालित कर रही है। आज गोबर खरीदी और गोमुत्र खरीदी जैसे किसान एवं जमीन से जुड़े योजनाओं के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। इस अवसर पर उन्होने क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री कंुवर सिंह निषाद के प्रयासों की भी सराहना की।