Home » पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग : ओम बिरला

पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग : ओम बिरला

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा है कि जलवायु संरक्षण के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है। सोमवार को संसद भवन परिसर में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए आयोजित परिबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि भारत की विविधता इसकी ताकत है और हमारी यही शक्ति हमारे संविधान में निहित है। उन्होंने कहा कि अन्य लोकतांत्रिक देशों से अलग, भारत में लोकतंत्र हमारी परंपरा से जुड़ा है और हमारे जनजीवन का अंग रहा है।

बिरला ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें वनों की सुरक्षा के साथ ही देश में वन क्षेत्र में वृद्धि के लिए भी कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कानूनों को लागू करते समय अधिकारियों को उन लोगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए जिनका जीवन और आजीविका वनों पर निर्भर है।

जलवायु संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि जलवायु संरक्षण और प्रकृति की आराधना भारतीय संस्कृति और परंपरा के अभिन्न अंग रहे हैं और आज भारत जलवायु संरक्षण में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। अब दुनिया समझ गई है कि पर्यावरण संतुलन के लिए संतुलित जीवन शैली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत के प्रयासों के कारण ही यह संभव हुआ है।
लोक सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन प्रबंधन के बारे में होने वाले विधायी वाद-विवाद के बारे में अधिक जानकारी लें। इससे उन्हें नीतियों को समझने और उन्हें बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More