अमिका एक फिटनेस मॉडल और ईएसएन इंडिया की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। फिल्म लक्ष्मी, मिर्जापुर 2, गंदी बात 6, डिज्नी+हॉटस्टार की छत्तीस और मैना आदि में किरदार निभा चुकी हैं। गायिका से अभिनेत्री बनीं अमिका शैल का जन्म और पालन-पोषण पश्चिम बंगाल में हुआ। अमिका शैल की बचपन से ही संगीत में रुचि थी, उन्होंने अपनी मां से संगीत शिक्षा ली। 9 साल की उम्र में अमिता शैल ने लिटिल चैंप्स से अपने सफर की शुरुआत की थी। बंगाली सारेगामापा, इंडियन आइडल, वॉयस ऑफ इंडिया जैसी सिंगिंग रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। मां से संगीत की शिक्षा लेने वाली अमिका ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में स्नातकोत्तर किया है। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमिका मुंबई चली गईं। प्लेबैक सिंगिंग के साथ उन्होंने कई एल्बम किये ।
विशाल ददलानी, मोहित चौहान, जावेद अली, अमित कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ वह प्लैटफॉर्म शेयर कर चुकी हैं। मैडम सर, लाल इश्क, शादी के सियाप्पे, गुनाह और अभय जैसे वेब शो और टेलीविजन सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। जनवरी 2022 में अमिका ने मिस्र में आयोजित वर्ल्ड यूथ फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दुनिया भर के प्रसिद्ध गायकों के साथ उन्होंने अपना परचम लहराया है। हृदय वी शेट्टी (रोहित शेट्टी के भाई), शैलेंद्र सिंह और श्री अधिकारी ब्रदर्स की फिल्मों मुख्य किरदार निभाती हुई अमिका शैल नजऱ आने वाली हैं। अमिका शैल की 2 संगीत वीडियो रिलीज़ होने वाली है, इसके अलावा मलयालम फिल्म नोबॉडी और बांद्रा में उनका शानदार नृत्य प्रदर्शन देखने को मिलने वाला है। अमिता शैल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर दर्शकों का प्यार उनके लिए बना रहता है।
००