मुंबई । कप्तान हरमनप्रीत कौर (46) और ऋचा घोष (39 नाबाद) की विस्फोटक पारियों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को चौथे महिला टी20 में भारत को आठ रन से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने एलिसे पेरी (72 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारत 181 रन ही बना सका।
पेरी ने 42 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की बदौलत 72 रन बनाये। इसके अलावा एशले गार्डनर ने 42 रन जबकि ग्रेस हैरिस ने 27 रन का योगदान देकर ऑस्ट्रेलिया को 188 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
भारत के तीन विकेट 49 रन पर गिरने के बाद हरमनप्रीत ने पारी को संभाला और देविका वैद्या के साथ 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत भारत को जीत की ओर ले जा रही थीं लेकिन अलाना किंग ने उन्हें 15वें ओवर में आउट करके भारत को मुश्किल में डाल दिया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं ऋचा ने 19 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाकर ताबड़तोड़ 40 रन बनाये लेकिन भारत को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकीं।
00