Home » क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप में हासिल किया तीसरा स्थान

क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप में हासिल किया तीसरा स्थान

by Bhupendra Sahu

अल रैयान । क्रोएशिया ने मिस्लाव ओर्सिच के निर्णायक गोल से शनिवार को फीफा विश्व कप 2022 के कांस्य पदक मैच में मोरक्को को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में जोस्को ग्वार्डिओल ने सातवें मिनट में गोल करके क्रोएशिया का खाता खोला, लेकिन मोरक्को ने नौवें मिनट में अशरफ दारी के गोल से मैच में वापसी कर ली। ओर्सिच ने 42वें मिनट में गोल जमाया जो क्रोएशिया की जीत में निर्णायक साबित हुआ।

विश्व कप 2018 की उपविजेता क्रोएशिया ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट के इस संस्करण में तीसरा स्थान हासिल कर लिया, जबकि मोरक्को चौथे स्थान पर रहा। विश्व विजेता का फैसला रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होने वाले खिताबी मैच से किया जायेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More