Home » नए साल से पहले महंगाई का झटका, सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी

नए साल से पहले महंगाई का झटका, सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । साल के आखिरी महीने में एक बार फिर आम-आदमी को जोर का झटका लगा है। आज से सीएनजी की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की तरफ से सीएनजी प्राइस बढ़ाए गए हैं जिसका असर दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगा। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की तरफ से किए गए इजाफे के बाद दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी का भाव बढ़कर 79.56 रुपये हो गया है। वहीं, अगर आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रहते हैं तो वहां अब सीएनजी 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलेगा। गुरुग्राम में सीएनजी का भाव आज से 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

किस शहर में क्या है रेट?
दिल्ली 79.56 रुपए प्रति किलोग्राम
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद 82.12 रुपए प्रति किलोग्राम
गुरुग्राम 87.89 रुपए प्रति किलोग्राम
रेवाड़ी- 89.57 रुपए प्रति किलोग्राम
करनाल और कैथल 88.22 रुपए प्रति किलोग्राम
शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ के कुछ हिस्सों में 86.79 रुपए किलोग्राम
अजमेर, पाली, राजसमंद 89.83 रुपए प्रति किलोग्राम
कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More