Home » शक्कर सामान्य, खाद्य तेलों में मजबूती, दलहन नरम, दाल सस्ती, चावल सामान्य

शक्कर सामान्य, खाद्य तेलों में मजबूती, दलहन नरम, दाल सस्ती, चावल सामान्य

by Bhupendra Sahu

इंदौर । सियागंज किराना बाजार में शक्कर मांग से बनी रही। खाद्य तेल पूछपरख से ऊंचे रहे। तिलहन में मांग रही। आज मूंगफली तेल महंगा बिका। दलहनो में उठाव कमी से नरमी दर्ज किया गया। दालो में मांग घटने से भाव कमी लिए रहे। चावल में कामकाज साधारण रहा। किराना बाजार
शक्कर में खरीदी बताई गई। आज शक्कर में कामकाज 3610 से 3650 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 04 गाड़ी आवक हुई। खोपरा बूरा, खोपरा गोला में मांग रही। साबूदाना में खरीदी बताई गई।

तेल-तिलहन
खाद्य तेल बढ़े रहे। आज मूंगफली तेल ऊंचा होकर बिका। वहीं तिलहन में प्लान्टो की लिवाली रही।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन गिरावट लिए बताए गए। दालों में भाव कम हुए। आज चना दाल सस्ती बिकी। चावल में पूछपरख बनी बताई गई।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More