लुसैल (कतर)। विश्वकप सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने क्रोएशिया पर 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पहले हाफ में लियोनेल मेसी के पेनल्टी पर किये पहले गोल के बाद जूलियन अल्वारेज़ ने शानदार एकल रन के साथ टीम के लिये दूसरा गोल किया। दूसरे हाफ में अर्जेंटीना के तीसरे गोल के साथ ही क्रोएशिया के पहले फाइनल में खेलने का सपना टूट गया।
अर्जेंटीना को 32वें मिनट में पेनल्टी मिली जब गोलकीपर डॉमिनिक लिवाकोविक ने अल्वारेज़ को रोकने की कोशिश की। मेस्सी ने कदम बढ़ाया और कोई गलती नहीं की। विश्वकप में मैसी ने अपना 11वां गोल किया। टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी अर्जेंटीना खिलाड़ी द्वारा यह सबसे अधिक गोल हैं। पांच मिनट बाद, अल्वारेज़ ने स्कोर को 2-0 कर दिया। अल्वारेज़ ने ही दूसरे हाफ में अर्जेंटीना के लिये तीसरा गोल किया।
००