Home » पैसों के लालच ने बनाया कातिल: पत्नी ने पति और ससुर को दवाइयों की ओवरडोज से मार डाला

पैसों के लालच ने बनाया कातिल: पत्नी ने पति और ससुर को दवाइयों की ओवरडोज से मार डाला

by Bhupendra Sahu

कानपुर । यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति व ससुर को दवाइयों की ओवरजोड से मौत के घाट उतार दिया है। महिला ने यह इसलिए किया हैं क्योकि वह अपने पति की करोड़ों की प्रॉपटी हड़पना चाहती थी व प्रेमी संग शादी करना चाहती थी इसलिए उसने यह कदम उठाया। महिला ने अपने पति को मारने के लिए सुपारी भी दे रखी थी पर पति हमले से बच गया। हमला शादी समारोह से वापस आते समय हुआ था इस दौरान पति ऋषभ हमले में घायल हुआ था, जहां उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था।

अस्पताल से वापस आने के बाद उसे पति ने दवाइयों की ओवरडोज दी थी, जहां फिर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस दौरान पति की तबीयत खराब हो गई इसे डाक्टरों ने ऋषभ को मृतक घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम ऋषभ तिवारी था। घटना कल्याणपुर के शिवली रोड की है।
पुलिस ने इस घटना का खुलासा 13 दिन बाद किया। पुलिस ने आरोपी सपना व उसके प्रेमी राज कपूर गुप्ता की व्हाट्सएप्प चैट भी सामने आई है। एसएचओ सचेंडी प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर की शाम को ऋषभ की पत्नी सपना ने ही दो लोगों के साथ आकर पति की मौत की जांच की मांग करते हुए तहरीर दी थी। साथ आए दो लोगों को सपना ने दूर का रिश्तेदार बताया था। उन्होंने बताया कि एलएलआर अस्पताल में ही डॉक्टरों ने दवाइयों के ओवरडोज से मौत से आशंका जताई थी इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी दवाइयों के ओवरडोज से मौत की पुष्टि हुई, क्योंकि ओवरडोज के कारण ऋषभ के कई अंग डैमेज हो गए थे। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पत्नी सपना, उसके प्रेमी राज कुमार कपूर, उसके दोस्त सतेंद्र और मेडिकल स्टोर संचालक सुरेंद्र यादव को अरेस्ट किया है। इन चारों को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More