Home » नयनतारा की कनेक्ट का ट्रेलर रिलीज, अनुपम खेर की झलक दिखी

नयनतारा की कनेक्ट का ट्रेलर रिलीज, अनुपम खेर की झलक दिखी

by Bhupendra Sahu

नयनतारा की आगामी तमिल फिल्म कनेक्ट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत में अभिनेत्री, अपने पति विनय और अपनी बेटी अम्मू के साथ खुशहाल जिंदगी जीते हुए दिखाई देती हैं, लेकिन फिर लॉकडाउन शुरू होता है और उनकी जिंदगी उलट-पुलट जाती है। घर में तरह-तरह की आवाजें सुनाई देती हैं। अम्मू अजीबो-गरीब व्यवहार करने लगती है और फिर अनुपम खेर की एंट्री होती है। 2:23 मिनट के इस ट्रेलर ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर, इस ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि कनेक्ट की सिनेमेटोग्राफी मणिकंदन कृष्णमाचारी और म्यूजिक पृथ्वी चंद्रशेखकर ने कंपोज किया है। फिल्म में नयनतारा और अनुपम के अलावा सत्यराज, विनय राय व हनिया नफीसा भी नजर आएंगे। नयनतारा की फिल्म कनेक्ट को सेंसर बोर्ड की मंजूरी भी मिल गई है।

नयनतारा की इस फिल्म का निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया है। यह दूसरी बार है जब अश्विन और नयनतारा ने साथ में काम किया है। इससे पहले दोनों ने फिल्म माया में साथ काम किया था। फिल्म का निर्माण राउडी पिक्चर्स द्वारा किया गया है। बता दें कि राउडी पिक्चर्स, नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन की ही कंपनी है। यह फिल्म 22 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

नयनतारा को हाल ही में तमिल की थ्रिलर फिल्म 02 में देखा गया था। इसके अलावा, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति विग्नेश के निर्देशन में बनी फिल्म काथू वाकुला रेंदु कधल में अभिनय किया था। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु और विजय सेतुपति भी नजर आए थे। फिल्म में नयनतारा ने कनमनी गांगुली नामक महिला का किरदार निभाया था, जिसे विजय सेतुपति से प्यार हो जाता है।

नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि यह फिल्म एटली कुमार के निर्देशन में तैयार की जा रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। वहीं, अगले साल 2 जून को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More