Home » सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया

सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया

by Bhupendra Sahu

रायपुर । स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर के चंदोरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं धान उठाव कार्य में गति लाने एवं किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंत्री डॉ. टेकाम ने धान की गुणवत्ता का अवलोकन किया और नमी मापक यंत्र से धान की नमी का जांच भी किया। उन्होंने धान खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को भी धान को साफ और सुखाकर लाने की समझाईश दी। डॉ. टेकाम ने स्टेकिंग कार्य का अवलोकन किया और व्यवस्थित रूप से स्टेकिंग करने के निर्देश दिए। डॉ. टेकाम ने अपने समक्ष धान तौल भी कराया एवं तौल सही पाया गया। उन्होंने मौसम को देखते हुए पर्याप्त कवर कैप की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा कर भुगतान की जानकारी ली किसानों ने भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने की बात कही।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More