Home » विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर बढ़कर 550.14 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर बढ़कर 550.14 अरब डॉलर पर

by Bhupendra Sahu

मुंबई । विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की बदौलत देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.9 अरब डॉलर बढ़कर 550.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.54 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 547.3 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 25 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति तीन अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 487.3 अरब डॉलर हो गयी। हालांकि इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 7.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 39.9 अरब डॉलर रह गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 2.5 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 17.9 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर कम होकर 5.03 अरब डॉलर पर आ गई।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More