Home » कलेक्टर से बाल गायिका आरू साहू ने सौजन्य भेंट की

कलेक्टर से बाल गायिका आरू साहू ने सौजन्य भेंट की

by Bhupendra Sahu

धमतरी । छत्तीसगढ़ की बाल गायिका सुश्री आरू साहू को मुंबई में आयोजित ’बोर्न टू शाइन’ प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी शुभकामनाएं दी। आज जिला कार्यालय पहुंचकर बाल गायिका आरू साहू ने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा से भेंट की।

इस अवसर पर कलेक्टर ने आरू साहू को बधाई दी और छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा और लोक गीतों को अपने सुरों से आगे बढ़ाने के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड की ग्राम डोंगरडुला निवासी आरू साहू अल्पायु में ही अपनी सुरीली एवं जादुई आवाज से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More