दंतेवाड़ा । जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढि़या ओलंपिक खेल का आज समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, राजीव युवा मितान क्लब जिला समन्वयक श्री सलीम रजा उस्मानी, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र ठाकुर, खेल अधिकारी श्री शिवनाथ बघेल, सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस दौरान संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सभी को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। आज समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के उपस्थिति में रस्साकशी खेल का आयोजन भी किया गया जिसमें 18 से 40 वर्ग की महिलाओं ने बड़ी उत्सुकता और उत्साह के साथ खेलते नजर आए। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से पंचायत स्तर से विलुप्त खेलों को शुरू किया गया। उन्होंने अपने बचपन के अनुभव को साझा करते हुए बताया की कैसे वे अपने भाई के साथ कंचे खेलने जाती थी। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को हौसले के साथ संभाग से राज्य स्तर में परचम लहराने के लिए शुभकामनाएं दी।