Home » विप्रो 3डी ने औद्योगिक ग्रेड मेक इन इंडिया 3डी प्रिंटर किया लॉन्च

विप्रो 3डी ने औद्योगिक ग्रेड मेक इन इंडिया 3डी प्रिंटर किया लॉन्च

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरु । विनिर्माण के भविष्य में विप्रो की रणनीतिक पहल का एक हिस्सा, विप्रो 3डी ने अपना पहला स्वदेशी रूप से विकसित, औद्योगिक ग्रेड 3डी प्रिंटर लॉन्च किया। कंपनी ने बयान में कहा कि 3डी प्रिंटर को शैक्षिक संस्थानों, उद्योगों, इंजीनियरिंग और अनुसंधान एवं विकास केंद्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। विप्रो इंफ्रास्ट्रक्च र इंजीनियरिंग (डब्ल्यूआईएन) के सीईओ प्रतीक कुमार ने कहा, पिछले 10 वर्षो में, विप्रो 3डी ने मेटल एडिटिव मैन्युफैक्च रिंग में विशेषज्ञता के माध्यम से ग्राहकों की सफलता को सक्षम किया है और अब हमारे नए लॉन्च किए गए प्रिंटरों की लाइन के माध्यम से औद्योगिक ग्रेड पॉलिमर 3डी प्रिंटिंग में प्रवेश कर रहे हैं।

विप्रो 3डी एफ300-2 में स्वचालित प्लेटफॉर्म लेवलिंग, मैग्नेटिक प्रिंट बेड, सेल्फ-क्लीनिंग नोजल और डुअल फिल्ट्रेशन जैसी विशेषताएं हैं ताकि उपयोगकर्ता की सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता वाले 3डी प्रिंट सुनिश्चित किए जा सकें। यह आईओटी-सक्षम है और कंपनी के मुताबिक किसी भी कंप्यूटर या किसी स्मार्टफोन के माध्यम से इंटरनेट पर दूरस्थ निगरानी और नियंत्रण क्षमताओं की अनुमति देता है। कुमार ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे सभी 3डी प्रिंटर डिजाइन और ‘मेड इन इंडियाÓ होंगे। उन्होंने कहा कि हम 3डी प्रिंटर के स्वदेशी डिजाइन और विकास में विप्रो 3डी के प्रवेश का समर्थन करेंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More