मुंबई। आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे फिसलकर 81.71 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 23 पैसे की तेजी लेकर 81.70 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे की बढ़त लेकर 81.69 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बिकवाली की बदौलत 81.44 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 81.71 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गिर गया और अंत में इसी स्तर पर बंद भी हुआ।