Home » सीमावर्ती इलाकों में धान के अवैध परिवहन पर रखी जा रही है निगरानी

सीमावर्ती इलाकों में धान के अवैध परिवहन पर रखी जा रही है निगरानी

by Bhupendra Sahu

रायपुर राज्य में चल रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मालवाहकों की चेकिंग के लिए सीमावर्ती इलाकों के चेक पोस्ट पर पृथक से अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। राज्य के सीमावर्ती जिला कोरिया में आज जांच पड़ताल के दौरान 215 बोरी धान जब्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला स्तरीय अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्था पर लगातार निगाह रख रहे हैं।

कोरिया कलेक्टर ने आज बैकुंठपुर के धान खरीदी केंद्र सलबा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से बात कर उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से जारी टोकन और अब तक हुई खरीदी की जानकारी ली। इसी बीच कलेक्टर ने वहां किसानों से खरीदे गए धान की बोरियों का अपने सामने रैंडम तौल कराया, जिनमें कुछ बोरियों के तौल में अधिक वजन सामने आया। कलेक्टर ने कड़ी चेतावनी देते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए और किसानों को भी जागरूक किया।

कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र के प्रभारी को सिर्फ किसानों को धान खरीदने की सख्त हिदायत दी। बिचौलियों और कोचियों पर निगाह रखने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में धान की स्टैकिंग और बारदाना संधारण का भौतिक सत्यापन नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोरिया जिले में अधिकारियों की टीम धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रख रही है। एसडीएम बैकुंठपुर के टीम द्वारा आज अलग-अलग कार्रवाई में 215 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। पटना धान खरीदी केंद्र में अमानक धान को खपाने का प्रयास किया जा रहा था। धान को जब्त कर मंडी को सुपुर्द कर दिया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More