ब्रासीलिया। रिटेल बॉक्स में बिना चार्जर के आईफोन बेचना एप्पल को भारी पड़ गया है। इसके चलते कंपनी के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। ब्राजील के विभिन्न दुकानों से सैकड़ों आईफोन जब्त कर लिए गए हैं, क्योंकि कंपनी अपने फोन बिना चार्जर के बेच रही थी। ये आईफोन ब्राजील सरकार के आदेश के बाद जब्त किए गए हैं। बिना चार्जर के आईफोन बेचने को लेकर एप्पल के खिलाफ कंपनी की तरफ से ऐसी कार्रवाई पहली बार नहीं की गई है। इससे पहले भी इसी वजह से एप्पल पर ब्राजील में दो बार जुर्माना लगाया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक आईफोन को कैरियर स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी के अधिकृत पुनर्विक्रेता स्टोर्स पर भी जब्त किया गया है। एप्पल के खिलाफ यह कार्रवाई फोन के साथ चार्जर नहीं बेचने की वजह से की गई है।
बता दें कि एप्पल ने आईफोन 12 श्रृंखला के साथ चार्जर की शिपिंग बंद कर दी है। इसकी लॉन्चिंग के कुछ दिनों बाद से ही ब्राजील सरकार की तरफ से फैसले पर आपत्ति जताना शुरू हो गया था।
वहीं ब्राजील के अधिकारियों का भी बयान सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी को शुरू में ब्राजील में अपने आईफोन बेचने से प्रतिबंधित कर दिया गया था, जब तक कि वह बॉक्स में चार्जर भी पेश करने की योजना नहीं बना रही थी। बाद में नया फाइनल होने तक यूनिट बेचने की इजाजत मिल गई। चार्जर नहीं होने की वजह से लोगों को अतिरिक्त पैसा लगाना पड़ता है, जो कि नियमों के खिलाफ है।
वहीं, कंपनी की तरफ से पर्यावरण बचाने की बात कहकर पैसा बचाने की कोशिश कर रही है। देश ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एक्सेसरी है जिसकी जरूरत फोन की बैटरी को चार्ज करने के लिए पड़ती है और आईफोन इसके बिना काम नहीं कर सकता। इसलिए अदालत के फैसले के मुताबिक ऐप्पल को बॉक्स में चार्जर भी भेजना होगा।
00