Home » गोविंदा नाम मेरा की ओटीटी रिलीज डेट जारी, 16 दिसंबर को हॉटस्टार पर आएगी फिल्म

गोविंदा नाम मेरा की ओटीटी रिलीज डेट जारी, 16 दिसंबर को हॉटस्टार पर आएगी फिल्म

by Bhupendra Sahu

हाल में खबर आई थी कि अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म गोविंदा नाम मेरा सीधे डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 16 दिसंबर को हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। निर्देशक शशांक खैतान ने फिल्म का निर्देशन किया है। जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी संभाली है।

विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की प्रीमियर की तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने फिल्म से अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा, गोविंदा नाम मेरा, नाचना काम मेरा। आ रहा हूं जल्द अपनी कहानी लेकर। गोविंदा नाम मेरा 16 दिसंबर से केवल डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित होगी। इस फिल्म में विक्की के साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी अपने अभिनय का जौहर दिखाती नजर आएंगी।
विक्की फिल्म में एक डांसर की भूमिका में दर्शकों से रूबरू होंगे। इसमें वह कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं। विक्की का कैरेक्टर गोविंदा बहुत मजेदार है। यह विक्की के करियर की पहली मसालेदार एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें उनकी भूमिका संजीदा नहीं होगी। कियारा को फिल्म में विक्की की गर्लफ्रेंड के किरदार में देखा जाएगा, वहीं भूमि ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है।
पिछले साल नवंबर में इस फिल्म का ऐलान किया गया था। यह पहला मौका होगा, जब विक्की, भूमि और कियारा की तिकड़ी एक साथ नजर आएगी। कियारा के साथ विक्की की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज की एक कहानी में साथ काम कर चुके हैं। भूमि के साथ भी विक्की की यह दूसरी फिल्म है। दोनों भूत पार्ट 1- द हॉन्टेड शिप में साथ काम कर चुके हैं।
आने वाले दिनों में ओटीटी पर कई फिल्में आने वाली हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी 2 दिसंबर को सीधे डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। चिरंजीवी और सलमान खान की गॉडफादर 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली है।
विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक फिल्म सैम बहादुर का हिस्सा हैं। वह द इमोर्टल अश्वत्थामा में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। भूमि द लेडी किलर और अफवाह जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों को मनोरंजन करती नजर आएंगी। कियारा कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा में उपस्थिति दर्ज कराने वाली हैं। आरसी 15 जैसी बड़ी फिल्म भी उनके खाते से जुड़ी है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More