Home » सर्दियों के दौरान स्कैल्प को कई लाभ दे सकते हैं ये 5 हेयर मास्क

सर्दियों के दौरान स्कैल्प को कई लाभ दे सकते हैं ये 5 हेयर मास्क

by Bhupendra Sahu

सर्दियों के दौरान चलने वाले ठंडी हवा स्कैल्प और बालों को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। इसके कारण डैंड्रफ और फ्रिजी बालों से लेकर स्प्लिट एंड्स और खुजली तक, कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो इन समस्याओं से अपने स्कैल्प का बचाव करने के साथ ही इसे मॉइस्चराइज रख सकते हैं। आइए इसके लिए आज पांच असरदार हेयर मास्क बारे में जानते हैं।

नारियल तेल, सेब के सिरके और शहद का हेयर मास्क
सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच नारियल तेल, एक बड़ी चम्मच सेब का सिरका और दो बड़ी चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा हो जाने के बाद अपने सिर को शैंपू से साफ कर लें। आप चाहें तो इस मिश्रण को एक बार में ज्यादा बनाकर किसी जार में भी स्टोर कर सकते हैं ताकि आपको इसे बार-बार ना बनाना पड़े।
दही और केले का हेयर मास्क
सबसे पहले एक कटोरी में पके केले को डालकर इसे चम्मच से मैश कर लें। अब इसमें दो बड़ी चम्मच जैतून का तेल और आधा कप दही मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। फिर लगभग 45 मिनट के बाद अपने सिर को शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें। यह हेयर मास्क स्कैल्प बालों का रूखापन दूर करने में काफी मदद कर सकता है।
एवोकाडो और जैतून तेल का हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए पके एवोकाडो को मिक्सी में पीसने के बाद एक कटोरी में दो से तीन बड़ी चम्मच जैतून तेल के साथ डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और 30 से 45 मिनट के बाद सिर को धो लें। यह हेयर मास्क स्कैल्प को पोषित करने के साथ-साथ बालों को मुलायम बनाने और दोमुंहें बालों से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकता है।
योगर्ट, नींबू और सेब के सिरके का हेयर मास्क
सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच योगर्ट, एक बड़ी चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। फिर लगभग 30 मिनट के बाद सिर को शैंपू से साफ कर लें। यह मास्क सिर से डैंड्रफ दूर करने में काफी मदद कर सकता है।
नारियल तेल और एलोवेरा का हेयर मास्क
सबसे पहले एलोवेरा की ताजी पत्ती को बीच में काटकर इसका सारा जेल एक कटोरी में निकाल लें। फिर दूसरी कटोरी में एलोवेरा जेल और नारियल तेल की बराबर मात्रा को डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद सिर को शैंपू को साफ कर लें। हफ्ते में एक या दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल स्वस्थ और चमकदार बने रहेंगे।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More