Home » मुश्किल में फंसे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, बिना मंजूरी विला को होम स्टे बनाने पर टूरिज्म विभाग ने भेजा नोटिस

मुश्किल में फंसे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, बिना मंजूरी विला को होम स्टे बनाने पर टूरिज्म विभाग ने भेजा नोटिस

by Bhupendra Sahu

चंडीगढ़ । पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल गोवा पर्यटन विभाग ने युवराज सिंह को एक नोटिस भेजा है। युवराज सिंह को मोरजिम में उनके विला को बिना अनुमति और रजिस्ट्रेशन के रेंट पर देने पर ये नोटिस मिला है। उन्हें मामले में सुनवाई के लिए 8 दिसंबर को बुलाया भी गया है।

नोटिस के बाद युवराज सिंह को अब 8 दिसंबर को गोवा टूरिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर राजेश काले के समक्ष पेश होना होगा। दरअसल, गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम 1982 के तहत राज्य में बिना रजिस्ट्रेशन के विला को ‘होमस्टेÓ के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। नोटिस में युवराज सिंह से ये भी पूछा गया है कि पर्यटन व्यापार अधिनियम के तहत विला का रजिस्ट्रेशन न कराने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए? नोटिस में कहा गया है कि संज्ञान में आया है कि मोरजिम में स्थित आवासीय परिसर को कथित तौर पर होमस्टे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और यह ऑनलाइन भी बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

नोटिस में युवराज के एक ट्वीट का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने गोवा स्थिति अपने विला को बुकिंग के लिए उपलब्ध बताया था। नोटिस में कहा गया है कि अगर 8 दिसंबर तक जवाब नहीं आता, तो यह माना जाएगा कि नोटिस में आरोप सही हैं और धारा 22 के तहत अधिनियम के उल्लंघन करने पर आपपर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More