Home » मैंने जो भी किया वो हिट ऑफ द मूवमेंट, जज के सामने पहली बार बोला श्रद्धा का कातिल आफताब

मैंने जो भी किया वो हिट ऑफ द मूवमेंट, जज के सामने पहली बार बोला श्रद्धा का कातिल आफताब

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में मुंबई की युवती श्रद्धा वालकर मर्डर केस में मंगलवार को आफताब ने सुनवाई के दौरान साकेत कोर्ट में जज के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अपना गुनाह कबूलते हुए आफताब कहा कि उसने जो कुछ किया वो गुस्से में किया। कोर्ट में बयान देने के दौरान उसके चेहरे पर अफसोस के निशान भी नहीं दिखाई दिए। इसी के चलते दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा दी है।

पिछले गुरुवार को कोर्ट ने आफताब से पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी थी, जो आज खत्म होने वाली थी। कोर्ट ने अब उसे चार दिन और बढ़ा दिया है। आफताब को विशेष सुनवाई के तहत आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान आफताब ने जज के सामने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वो हिट ऑफ द मूवमेंट था यानी कि जो कुछ उसने किया वह गुस्से में किया।
सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या करने में इस्तमाल की गई आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की ष्ठरुस्न फेज 3 की झाडिय़ो में फेंका था। वहीं, शव को काटने में प्रयोग की गई आरी को उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था। पुलिस खोजबीन कर रही है।
18 नवंबर को पुलिस ने गुरुग्राम के जंगल को खंगाला था और जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाडिय़ो से कुछ सबूत लेकर निकली थी, जिसे ष्टस्नस्रु की जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद 19 नवंबर की जांच में एक बार फिर दिल्ली पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम की जंगलों में गई थी, लेकिन उस दिन दिल्ली को कुछ नहीं मिला था।
अब सबकी नजरें आफताब की पॉलिग्राफ और नार्को टेस्ट पर टिकी हैं, जिसमें आफताब अपने जुर्म के बारे में सच्चाई उगलने वाला है, पुलिस ने टेस्ट की तैयारी कर ली है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More