Home » मारुती सुज़ुकी की 3500वीं आउटलेट शुरू

मारुती सुज़ुकी की 3500वीं आउटलेट शुरू

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने देश में अपनी पहुंच का विस्तार करते हुए कारों की बिक्री के लिये आज अपनी 3500वीं सेल्स आउटलेट खोलने की उपलब्धि हासिल की। कंपनी ने जारी बयान में बताया कि वह 2250 शहरों मे मौजूद है और यह उपलब्धि उसे देश में ऐसा बड़ा नेटवर्क बनाने वाली अकेली कार कंपनी बनाती है। आज हैदराबाद में उद्घाटित हुई नेक्सा सेल्स आउटलेट कंपनी का 3500वीं सेल्स आउटलेट है।

कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी पदाधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने हैदराबाद में आउटलेट के शुभारंभ के मौके पर कहा, ग्राहकों को आनंद से भरा अनुभव प्रदान करने के लिये कंपनी का सदैव यह प्रयास रहा है कि उसके सेल्स आउटलेट्स ग्राहकों के करीब हों। इसी अभियान के अंतर्गत मारुति सुजुकी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 237 नई सेल्स आउटलेट्स अपने नेटवर्क में जोड़े। यह उल्लेखनीय है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल से लेकर अक्टूबर की अवधि में और 170 आउटलेट्स के जुडऩे से कंपनी के नेटवर्क के विस्तार में लगातार तेजी आई है।

मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिसाशी ताकेउची ने कहा, यह उपलब्धि संयोग से भारत के लोगों के साथ सुजुकी की 40 वर्षों की भागीदारी पूरी होने के अवसर पर हासिल हुई है। 3500 सेल्स आउटलेट्स से हमारी पहुंच का बढऩा सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के उत्पादों के साथ अपने ग्राहकों तक पहुंचने के लिये कंपनी की सतत प्रतिबद्धता दिखाता है। हमारा मल्टी चैनल सेल्स नेटवर्क विभिन्न सेगमेंट्स में ग्राहकों की मांग को पूरा करने और अपने ब्रांड पर ग्राहकों के भरोसे को मजबूती देने में हमारी मदद करता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More