Home » भाषा एवं गणित की स्पीड पर केन्द्रित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

भाषा एवं गणित की स्पीड पर केन्द्रित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

by Bhupendra Sahu

व्यक्तित्व विकास की प्रतियोगिता में विजेताओं को मिले पुरस्कार

प्रदेश के लगभग 200 विद्यार्थी हुए शामिल

रायपुर

प्रदेश के लगभग 200 विद्यार्थी हुए शामिल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ाई तुहर दुआर 3.0 के अंतर्गत बच्चों के व्यक्तित्व विकास की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आज राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में किया गया। प्रतियोगिता में शामिल पांच संभागों के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। व्यक्तित्व विकास की इस प्रतियोगिता में निबंध, तात्कालिक भाषण, चित्रकला, विज्ञान प्रोजेक्ट मॉडल, भाषा एवं गणित या स्पीड गणित, स्पीड रीडिंग एवं सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पूर्व यह प्रतियोगिता स्कूल से संभाग स्तर तक 5 चरणों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता प्राथमिक, मिडिल, हाई एवं हायर सेकण्डरी स्तर पर आयोजित की गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 200 विद्यार्थियों ने प्रतिनिधित्व किया।

समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने राज्य स्तरीय व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ी हैं, इन चुनौतियों को अवसर मानते हुए बालक, पालक और शिक्षक मिलकर सतत् शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 47 हजार से अधिक शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत 43 लाख बच्चों में से चयनित होकर प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को गति प्रदान करने के लिए बाल दिवस के अवसर पर ‘सुघ्घर पढ़वईया’ कार्यक्रम प्रारंभ किया है। उन्होंने इसमें अधिक से अधिक स्कूलों को शामिल होने की अपील की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More