नयी दिल्ली । इंडिगो ने दिल्ली और मुंबई के बीच मालवाहक उड़ान का परिचालन शुरू करने की घोषणा की।कंपनी ने इसके लिए एक ए 321 यात्री जेट विमान को अंदर से मालवाहन की आवश्यकताओं के हिसाब से बदला है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार पहली उड़ान ने नई दिल्ली से मंगलवार रात आठ बजे प्रस्थान किया और यह दो घंटा पांच मिनट में मुंबई पहुंचेगी।
वापसी में यह विमान बुधवार को तड़के चार बज कर दस मिनट पर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा।
इस विमान में 20 टन से अधिक का माल चढ़ाया जा सकता है।
इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (कारगो), महेश मलिक ने कहा, हम कारगो की इन पहली उड़ानों के साथ इंडिगो की यात्रा में एक नया अध्याय शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। दिल्ली और मुंबई देश के दो सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र हैं और हमें अपनी सेवा पेशकश के लिए ग्राहकों से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह बहुत उत्साहजनक है।
उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि आने वाले कुछ महीनों में इसका कारोबार बढ़ेगा। यह एयरलाइन मालवाहकों के अपने बेड़े का विस्तार करेगी मालपरिवन नेटवर्क में और शहरों को भी जोड़ेगी।
00