नयी दिल्ली । रसायन क्षेत्र की कंपनी विपुल ऑर्गेनिक्स का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वार्षिक आधार पर एकल राजस्व 36.84 करोड़ रुपये रहा जो एक वर्ष पूर्व समान तिमाही में 31.25 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ घटकर 42.10 लाख रुपये दर्ज किया गया जो जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में 1.67 करोड़ रुपये था।
आलोच्य तिमाही में विपुल ऑर्गेनिक्स का परिचालन लाभ (एबिटडा) में गिरावट दर्ज की गयी जो 53.02 लाख रुपये दर्ज किया गया। एक वर्ष पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में यह 2.26 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में कंपनी का कुल राजस्व 74.77 करोड़ रुपये रहा जबकि उसे 1.48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
00