Home » इंडिया एक्जि़म बैंक के टैप से जुड़ा दक्षिण अफ्रीका का अब्सा बैंक

इंडिया एक्जि़म बैंक के टैप से जुड़ा दक्षिण अफ्रीका का अब्सा बैंक

by Bhupendra Sahu

मुंबई । इंडिया एक्जि़म बैंक ने दक्षिण अफ्रीका के अब्सा बैंक लिमिटेड (एबीएसए) के साथ इशूइंग बैंक करार किया है। यह करार अब्सा बैंक के मैनेजिंग एक्ज़ीक्यूटिव आनंद नायडू के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान कल मुंबई में किया गया। इस करार पर इंडिया एक्जि़म बैंक के उप प्रबंध निदेशक एन. रमेश और श्री नायडू द्वारा हस्ताक्षर किए गए और इस तरह इंडिया एक्जि़म बैंक की व्यापार सुगमीकरण की दिशा में की गई नई पहल ‘व्यापार सहायता कार्यक्रमÓ (टैप) से अब्सा भी जुड़ गया है। इंडिया एक्जि़म बैंक अपने कार्यालयों के ग्लोबल नेटवर्क और विभिन्न वित्तीय, सलाहकारी तथा क्षमता विकास गतिविधियों के जरिए मित्र देशों के साथ भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक की भूमिका निभाता है और भारतीय व्यवसायों के वैश्वीकरण प्रयासों में उनकी सहायता करता है।

इंडिया एक्जि़म बैंक ने व्यापार सुगमीकरण के लिए हाल ही में ‘व्यापार सहायता कार्यक्रमÓ (टैप) के नाम से एक नई पहल की है। टैप के अंतर्गत इंडिया एक्जि़म बैंक अंतरराष्ट्रीय व्यापार ट्रांज़ैक्शन के सहयोग के लिए वाणिज्यिक बैंकों / वित्तीय संस्थाओं की क्षमता को बढ़ाता है। यह उन बाज़ारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जहां व्यापार के लिए ऋण मिलने में दिक्कत आती है या जहां क्षमताओं का दोहन नहीं किया गया है।
इस करार पर हस्ताक्षर के दौरान रमेश ने कहा पिछले कुछ महीनों में, इंडिया एक्जि़म बैंक ने इस कार्यक्रम के तहत दक्षिण एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका आदि क्षेत्रों में कई व्यापार ट्रांज़ैक्शनों को सहयोग दिया है। यह सहयोग कृषि सहित ऑटोमोटिव पार्ट्स, पूंजीगत और इंजीनियरिंग सामान, खाद्य, लौह और इस्पात तथा टेक्स्टाइल जैसे कई क्षेत्रों में व्यापार के लिए दिया गया है। विकासशील देशों के साथ बढ़ते भारत के व्यापार के साथ वैश्विक व्यापार में भारत की विविधता बढ़ रही है। ऐसे में दक्षिणी-अफ्रीकी देश भारत के लिए महत्त्वपूर्ण व्यापार भागीदार के रूप में उभरे हैं। अब्सा के साथ इशूइंग बैंक करार से भारत और अफ्रीका के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए नए अवसर बनेंगे। व्यापार सुगमीकरण के लिए इस प्रकार का सहयोग भारत और अफ्रीका के बीच बढ़ती आर्थिक गतिविधियों को और सुदृढ़ करेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More