Home » विश्वकप सेमीफाइनल से पहले अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान रोहित शर्मा चोटिल, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी!

विश्वकप सेमीफाइनल से पहले अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान रोहित शर्मा चोटिल, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी!

by Bhupendra Sahu

एडिलेड। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बांह में मंगलवार को यहां वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई जिससे भारत की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले चिंता बढ़ गई। रोहित अभ्यास की सामान्य ड्रिल कर रहे थे। वह एडिलेड ओवल में टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ एस रघु का सामना कर रहे थे जब एक शार्ट पिच गेंद तेजी से उछलकर उनके दायीं बांह पर लगी। भारतीय कप्तान पुल शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद तेजी से उनकी बांह पर जा लगी।

साफ दिख रहा था कि उन्हें काफी दर्द है और वह तुरंत ही अभ्यास सत्र छोड़कर चले गए। उनकी दाहिनी बांह पर बड़ा आइस पैक बंधा हुआ था। जब वह दूर से अभ्यास सत्र देख रहे थे तो काफी परेशान लग रहे थे। मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अपटन ने इस बीच उनके साथ बात की। आइस पैक लगाने और कुछ देर तक विश्राम करने के बाद रोहित ने फिर से अभ्यास शुरू किया लेकिन थ्रोडाउन विशेषज्ञ को निर्देश दिए गए कि वह तेजी से गेंद न करें और इस बीच भारतीय कप्तान ने अधिकतर रक्षात्मक शॉट ही खेले ताकि यह पता चल सके कि उनके हाथ का मूवमेंट सही है या नहीं। चोट कितनी गंभीर है इसका पता नहीं चल पाया। भारतीय चिकित्सा टीम अभ्यास सत्र के बाद उनकी चोट का आकलन करेगी। भारत को गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में इंगलैंड का सामना करना है। पहला सेमीफाइनल बुधवार को सिडनी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More