Home » कुपोषण मुक्ति के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक – मंत्री श्रीमती भेंड़िया

कुपोषण मुक्ति के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक – मंत्री श्रीमती भेंड़िया

by Bhupendra Sahu
  • सल्हाईटोला में आज कुपोषित बच्चों को अण्डा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जिला प्रशासन बालोद के प्रयासों को सराहा

रायपुर  महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि कुपोषण, हमारे समाज के विकास में बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि बच्चे यदि बचपने में कुपोषण की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं तो उनका शारीरिक, मानसिक विकास हमेशा के लिए बाधित हो जाता है। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि हमारे आने वाले सुदृढ़, सक्षम एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हमारे नौनिहालों को कुपोषण की समस्या से पूरी तरह से निजात दिलाना आवश्यक है।

महिला एवं बाल विकास

महिला एवं बाल विकास

उन्होंने इस कार्य में शतप्रतिशत सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों के सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने जिला प्रशासन द्वारा जिले में कुपोषण मुक्ति हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

महिला एवं बाल विकासमहिला एवं बाल विकास
श्रीमती भेंड़िया आज बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सल्हाईटोला में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् जिला खनिज न्यास निधि से कुपोषित बच्चों को अण्डा वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा ने किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर एवं श्रीमती करिश्मा सलामे, कृषि उपज मण्डी बालोद के उपाध्यक्ष श्री भोलाराम देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष श्री पुनीत सेन सहित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, श्री पीयूष सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के द्वारा जिला खनिज न्यास निधि से जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 वर्ष से 06 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को सप्ताह में पॉच दिन उबला अण्डा प्रदान किया जाएगा।
श्रीमती भेंडिया ने आगे कहा कि हमारे नौनिहाल, हमारे देश के भावी भविष्य एवं हमारे समाज रूपी शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी अंग कमजोर होने से हमारा सारा शरीर कमजोर हो जाता है। उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं समाज के जागरूक लोगों को कुपोषण मुक्ति जैसे अभियान में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से पोषण पुनर्वास केन्द्रों में ले जाने की अपील भी की। इस अवसर पर श्रीमती भेंडिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हमारे राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कुपोषण मुक्ति हेतु राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं एवं कार्यों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा है कि राज्य का कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। इसी के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा आज अंागनबाड़ी केन्द्रों के कुपोषित बच्चों को अण्डा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कुपोषण के कारण पड़ने वाले दूष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों को बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिलने वाले भोजन के अलावा 02-02 घंटे के अंतराल में अनिवार्य रूप से भोजन एवं अन्य खाद्य पदार्थ प्रदान करने को कहा। इस दौरान मंत्री श्रीमती भेंडिया एवं अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छोटे बच्चों को अण्डा एवं खीर खिलाकर अण्डा वितरण योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इसके अलावा नन्हे-मुन्हे बच्चों को गर्म पौष्टिक भोजन खिलाकर अन्नप्रासन्न कराने के साथ-साथ गर्भवती माताओं का पौष्टिक भोजन की थाल भेंटकर उनके गोदभराई रस्म को पूरा किया गया। मंत्री श्रीमती भेंडिया एवं अतिथियों के आगमन पर ग्रामीणों ने बाजे-गाजे के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर एवं सरपंच श्री नाथूराम ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारीगण आदि मौजूद थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More