Home » ‘चंद्रमुखी 2 की शूटिंग खत्म होने का टीम ने मनाया जश्न, महिमा नांबियार ने किया भांगड़ा

‘चंद्रमुखी 2 की शूटिंग खत्म होने का टीम ने मनाया जश्न, महिमा नांबियार ने किया भांगड़ा

by Bhupendra Sahu

फिल्म निर्देशक पी. वासु की मोस्ट-अवेटेड हॉरर कॉमेडी ‘चंद्रमुखी 2Ó में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री महिमा नांबियार ने हाल ही में भांगड़ा डांस कर फिल्म के एक और शेड्यूल के पूरा होने का जश्न मनाया। फिल्मों में सराहनीय प्रदर्शन देने वाली एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने दो मेकअप कलाकारों के साथ लोकप्रिय दलेर महेंदी नंबर ‘बोलो तराराराÓ पर भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘और इस तरह हमने शेड्यूल रैप का जश्न मनाया!!

Ó फिल्म में एमएम कीरवानी का म्यूजिक और आरडी राजशेखर द्वारा सिनेमाटोग्राफी है। फिल्म में अभिनेता राघव लॉरेंस मुख्य भूमिका में हैं। तमिल सिनेमा के शीर्ष प्रोडक्शन हाउसों में से एक, लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं ,क्योंकि यह ब्लॉकबस्टर ‘चंद्रमुखीÓ का अगला सीक्वल है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत, प्रभु, ज्योतिका, नयनतारा, नासिर और वाडिवेलु शामिल हैं। राघव लॉरेंस ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह अगले सीक्वल में अभिनय करेंगे, लेकिन उन्होंने एक अलग प्रोडक्शन हाउस को निर्माता के रूप में नामित किया। हालांकि, अब लाइका प्रोडक्शंस ने इस प्रोजेक्ट को अपने हाथ में ले लिया है और इसे प्रोड्यूस कर रही है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More